रायपुर NSUI जिला अध्यक्ष के खिलाफ FIR:एजुकेशन संस्था में घुसकर तोड़फोड़ और गाली-गलौज करने का आरोप, जान से मारने की दी धमकी

रायपुर NSUI जिला अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। उनके ऊपर एक एजुकेशनल संस्था में घुसकर तोड़फोड़ और गाली-गलौज करने का आरोप है। संस्थान के डायरेक्टर का कहना है कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने मारपीट गाली गलौज, जान से मारने की धमकी जैसी धाराओं में FIR दर्ज की है। हालांकि इस मामले में NSUI नेता ने सभी आरोपों को गलत बताया है। संस्थान के डायरेक्टर जगदीश प्रसाद बांधव ने पुलिस को भी शिकायत में बताया कि वह सुंदर नगर आम बगीचा में रहता है। श्री गजानन एजुकेशन कोचिंग इंस्टिट्यूट का डायरेक्टर है। 19 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे उनके ऑफिस में कुछ लोग घुसकर तोड़फोड़ किए है। जब वह ऑफिस पहुंचे तो NSUI जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी और उनके दोस्त ऑफिस में रखे कंप्यूटर, टेबल, बैनर पोस्टर को फाड़ रहे थे। इसके अलावा दीवार पर काला पेंट कर दिए। अश्लील गाली गलौज देने का आरोप FIR के मुताबिक, प्रशांत गोस्वामी ने अश्लील गाली गलौज देकर जान से मारने की धमकी दी है। इस दौरान संस्थान में धक्का मुक्की और मारपीट भी की गई। जिससे जगदीश के बाएं हाथ में चोट आई है। उन्होंने इस मामले में डीडी नगर थाने में शिकायत दी जिसके बाद पुलिस ने अलग-अलग 6 धाराओं में FIR दर्ज की है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही हैं। वहीं इस मामले में NSUI नेता प्रशांत गोस्वामी ने वीडियो जारी कर आरोपो को गलत बताया है। उसका कहना है कि गजानंद इंस्टीट्यूट गलत तरीके से पैसे लेकर डिग्रियां देता है। इस इंस्टीट्यूट के खिलाफ सख्त एक्शन होना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *