विद्युत विभाग फालना में आवश्यक रखरखाव कार्यों के चलते कल बिजली कटौती की घोषणा की है। 21 सितंबर 2025, रविवार को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान इंडस्ट्री फीडर फालना, किरण फीडर और फालना गांव के फीडरों से जुड़े सभी उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना होगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से पांच घंटे की इस कटौती के दौरान असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है।


