रावतभाटा में चंबल नदी में कूदा युवक:पत्नी से झगड़े के बाद 25 फीट ऊपर से कूदा, सर्च ऑपरेशन शुरू

चित्तौड़गढ़ में एक युवक ने चंबल नदी में छलांग लगा दी। पत्नी से विवाद के बाद युवक 25 फीट ऊपर से नदी में कूद गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला रावतभाटा के भैंसरोडगढ़ चंबल पुल पर शनिवार रात करीब 8 बजे का है। पत्नी के साथ आया था
प्रत्यक्षदर्शी प्रदीप कुमार पंचोली ने बताया कि चर्च बस्ती निवासी शंभु सिंह रावत (45) बाइक पर अपनी पत्नी के साथ भैंसरोडगढ़ पुल पर आया था। इस दौरान दंपती में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। वापस लौटा और कूद गया
झगड़े को देखते हुए आस-पास मौजूद लोगों ने दंपती को पुल से दूर कर समझाइश की। कुछ देर बार शंभु सिंह वापस पुल पर लौटा और 25 फीट नीचे नदी में छलांग लगा दी। सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ को बुलाया
भैंसरोडगढ़ थाने के एसआई शंभु सिंह ने बताया- घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंचे। युवक की तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरा ज्यादा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ को सूचना दी गई है। टीम के पहुंचने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *