मां के सामने बच्ची की गर्दन दबोचकर ले गया तेंदुआ:बड़वानी में लोग बचाने दौड़े तो छोड़कर भागा; 35 दिन में हमले से दूसरी मौत

बड़वानी में एक तेंदुए ने 8 साल की बच्ची की जान ले ली। तेंदुए बच्ची की मां के सामने उसकी गर्दन दबोचकर खेत से घसीटकर ले गया। ग्रामीणों ने तेंदुए का पीछा किया तो वह बच्ची को छोड़कर भाग गया। घटना जिले के राजपुर सब डिवीजन के किरता फलियां गांव में शनिवार शाम करीब 7.30 बजे की है। बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विकासखंड चिकित्सा अधिकारी देवेंद्र रोमड़े के अनुसार, तेंदुए ने बच्ची गीता की गर्दन पर दोनों तरफ से हमला किया था। 35 दिन में तेंदुए के हमले में यह दूसरी मौत है। लोगों को रात में घरों में ही रहने के निर्देश
डीएफओ आशीष बंसोड़ ने बताया कि वन कर्मचारियों को रात में गश्त करने के निर्देश दिए हैं। पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं। एक बचाव दल को भी बुलाया जा रहा है। ग्रामीणों को रात में घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। पहले भी बच्चे की जा चुकी है जान
बच्ची के माता-पिता मजदूरी करते हैं। इस घटना से पहले ग्राम इंद्ररपुर में 16 अगस्त को एक घटना हुई थी। जिसमें 8 साल का बच्चे सुभाष की मौत हो गई थी। फिर 1 सितंबर को महिला चंदू बाई (35) को तेंदुए ने घायल किया था। इंद्ररपुर और लंबाई की दूरी मात्र चार किलोमीटर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *