रांची रेल मंडल:2025 में रांची से लखनऊ, अमृतसर, बनारस के लिए नई ट्रेनें चलाने का भेजा गया प्रस्ताव

2024 में रांची को कई नई ट्रेनें मिलीं। इनमें हावड़ा, पटना और बनारस के लिए वंदे भारत ट्रेन भी शामिल हैं। 30 दिसंबर तक रांची-मदार (अजमेर) वाया जयपुर स्पेशल ट्रेन चलाई गई। कुंभ स्पेशल ट्रेनें चलाई जाने वाली हैं। इसके अलावा कई ट्रेनों को एक्सटेंशन दिया गया। विभिन्न ट्रेनों में 800 से ज्यादा कोच लगाए गए। स्टेशनों में यात्री सुविधाएं बढ़ाई गईं। वहीं विकास कार्य से जुड़ीं कई योजनाएं शुरू की गईं। अब नए साल यानी 2025 में भी रांची को कई नई ट्रेनों को शुरू करने का प्रस्ताव है। 6 दिसंबर को हुई डीआरयूसीसी की बैठक में रांची से नई ट्रेनों की जरूरत पर चर्चा की गई। इसमें रांची से लखनऊ, रांची से अयोध्या, रांची से अमृतसर-चंडीगढ़ और रांची से लोहरदगा के लिए पैसेंजर ट्रेन की जरूरत बताई गई। इसे संज्ञान में लेते हुए प्रस्ताव को मुख्यालय भेजा गया है। आने वाले वर्ष में यह भी संभावना है कि ट्रेन संख्या 12825 झारखंड-संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का आनंद विहार से जयपुर तक विस्तार किया जाए। दक्षिण-पूर्व रेलवे ने इसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। ट्रेन संख्या 08185 हटिया-दुर्ग स्पेशल का सामान्य परिचालन भी अगले वर्ष होने की उम्मीद है। दक्षिण-पूर्व रेलवे द्वारा 2025 में रांची से अहमदाबाद और अमृतसर के लिए भी ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी। रांची-मदार वाया जयपुर स्पेशल ट्रेन को मिल सकता है एक्सटेंशन रांची में रह रहे राजस्थान के ​लोगों की सुविधा के लिए उत्तर-पश्चिमी रेलवे द्वारा 30 दिसंबर तक रांची-मदार (अजमेर) वाया जयपुर स्पेशल ट्रेन चलाई गई। जेडआरयूसीसी के पूर्व सदस्य अरुण जोशी की मानें तो अंतिम दिन इस ट्रेन में पर्याप्त यात्री मिले थे। इस कारण अगले कुछ दिनों में उत्तर-पश्चिमी रेलवे द्वारा इस ट्रेन के परिचालन को एक्सटेंशन दिए जाने की पूरी संभावना है। (छोटानागपुर पैसेंजर एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष संदीप नागपाल ने जैसा बताया) पैसेंजर एसोसिएशन ने रांची में जोनल कार्यालय जल्द खोलने की मांग की छोटानागपुर पैसेंजर एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष संदीप नागपाल ने कहा कि एसोसिएशन की मांग है कि रांची में रेलवे का जोनल कार्यालय जल्द खोला जाए। आगामी वर्ष में वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे टिकट में छूट की व्यवस्था फिर से लागू की जाए। रांची से नई दिल्ली के लिए वंदे भारत की ट्रेन की शुरुआत जल्द हो। रांची से लखनऊ, हरिद्वार, देहरादून के लिए भी एक नई ट्रेन की मांग एसोसिएशन की ओर से की गई है। यात्री सुविधाओं का होगा विस्तार : निशांत सीनियर डीसीएम निशांत कुमार ने कहा कि रांची रेल मंडल का प्रयास है कि 2025 में झारखंड की यात्रियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध हों। जितनी भी योजनाएं चल रही हैं, उन्हें पूरा करने की कोशिश रहेगी। मंडल की तरफ से यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। रांची और टाटानगर से महाकुंभ मेला विशेष ट्रेनें चलाएगा दक्षिण-पूर्व रेलवे भारतीय रेलवे तीर्थयात्रियों के आवागमन को आसान बनाने के लिए 13,000 विशेष ट्रेनों के साथ महाकुंभ की तैयारी कर रहा है। दक्षिण-पूर्व रेलवे तीर्थ यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रांची और टाटानगर से महाकुंभ मेला विशेष ट्रेनें चलाएगा। ट्रेनों को सुंदर विनाइल रैपिंग से सजाया जाएगा। वहीं, दक्षिण पूर्व रेलवे ने महाकुंभ के लिए उत्तर-मध्य रेलवे को 15 रैक भेजने की तैयारी कर ली है। दो रैक भेजी जा चुकी है। रांची-टुडला स्पेशल ट्रेन 19 को : 08067 रांची-टुंडला स्पेशल ट्रेन 19 जनवरी को रांची से 10.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 6.30 बजे टुंडला पहुंचेगी। वापसी में 08068 टुंडला-रांची स्पेशल 20 जनवरी की शाम 16.20 बजे टुंडला से रवाना होगी और अगले दिन शाम 15.50 बजे रांची पहुंचेगी। विशेष ट्रेन का स्टॉपेज मुरी और बोकारो स्टील सिटी में होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *