दारू | विष्णुगढ़ प्रखंड के नरकी खुर्द गांव में विश्वकर्मा की प्रतिमा के विसर्जन जुलूस में दो पक्षों के बीच हुई झड़प के दौरान लोगों ने सड़क जाम कर दिया था।इस मामले को लेकर विष्णुगढ़ थाना में अखिलेश कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में दोनों पक्षों से तेरह, तेरह लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। आवेदन में बीडीओ ने कहा है कि जब हम स्थल पर जा रहे थे इस दौरान हमें रोका गया। वहां जाने नहीं दिया जा रहा था। वे लोग नाजायज मजमा लगाकर दो पक्ष अलग-अलग बैठे हुए थे जो एक दूसरे को गाली गलौज कर रहे थे प्राथमिकी में सेफ अंसारी, अब्बास अंसारी, मुमताज अंसारी, हाशिम असारी, राजू अंसारी, अजमल अंसारी, अहमद अंसारी, हुसैन अंसारी, मुबारक अंसारी, फैज अंसारी, शाहिद अंसारी, ताजीव अंसारी, आफताब अंसारी, सभी ग्राम छोटकी नरकी। एवं द्वितीय पक्ष दुर्गा प्रसाद, जगदीश महतो, बबलू साव, हिप्पी रविदास, चंदन यादव, गोलू अंसारी, इसराइल अंसारी, करण कुमार, आर्यन कुमार सिंह, चंदन कुमार, कृष्ण कुमार, करण कुमार, प्रेम तुरी, सभी गांव नरकी खुर्द के रहने वाले हैं। इस संबंध में विष्णुगढ़ थाना में मामला दर्ज किया गया है। इस में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


