बैठक में अभिभावकों से घर पर बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करने की अपील

भास्कर न्यूज|लोहरदगा शहरी क्षेत्र स्थित रियाडा के समीप ब्लूमिंग बर्डस पब्लिक स्कूल में शनिवार को अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अभिभावकों ने उपस्थित होकर अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन और समग्र विकास के बारे में शिक्षकों से चर्चा की। वहां विद्यालय की प्राचार्या ने कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के बीच आपसी संवाद विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। उन्होंने कहा कि अभिभावक शिक्षक की साझेदारी ही बच्चों के सर्वश्रेष्ठ व्यक्तित्व निर्माण की कुंजी है। उन्होंने अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि विद्यालय बच्चों की शैक्षणिक उत्कृष्टता और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि वे घर पर बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करें और उन्हें सकारात्मक वातावरण प्रदान करें। जिसके बाद विभिन्न कक्षाओं के शिक्षकों ने अभिभावकों को विद्यार्थियों की पढ़ाई, व्यवहार, कक्षा में भागीदारी और परीक्षाओं के परिणाम से अवगत कराया। प्रत्येक शिक्षक ने व्यक्तिगत रूप से अभिभावकों से बातचीत कर बच्चों की खूबियों और कमजोरियों पर चर्चा की। इस दौरान कई अभिभावकों ने अपने सुझाव और अनुभव साझा किया। साथ ही विद्यालय की शिक्षा पद्धति की सराहना की। वहीं विद्यालय प्रशासन ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूल में नियमित रूप से शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाती है। साथ ही बच्चों के अनुशासन और नैतिक मूल्यों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। कुडू|मां भवानी संघ देवी मंडप दुर्गा पूजा समिति के संस्थापक सदस्य व नई कमिटी के संरक्षक आनंद कुमार सिन्हा उर्फ गुड्डू का निधन शुक्रवार रात हो गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को अचानक गुड्डू का तबियत खराब हुआ। परिजन तत्काल कुडू अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने रांची रिम्स रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बीती रात लगभग साढ़े आठ बजे रिम्स में निधन हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *