भास्कर न्यूज|कामडारा दुर्गा पूजा को लेकर आज शनिवार को कामडारा थाना परिसर में बीडीओ जोसेफ कंडूलना, सीओ सुप्रिया एक्का और थाना प्रभारी शशि प्रकाश के संयुक्त नेतृत्व पर शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई। वहीं बैठक में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों ने पूजा समिति के सदस्यों से कहा कि सभी पूजा पंडालों पर सीसीटीवी अनिवार्य रुप से लगाएं। इसके अलावे सभी पंडालों पर अवश्य रुप से कामडारा थाना का मोबाइल नंबर डिस्प्ले लगाया जाए। वहीं डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया है, इसलिए पूजा के दौरान सिर्फ सौहार्दपूर्ण भक्ति गाना ही बजाया जाए। दुर्गा पूजा के दौरान यदि कोई शरारती तत्व दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें। इसके अलावे सभी पूजा पंडालों मे पेयजल का व्यवस्था करना है। वहीं शॉर्ट सर्किट से बचाव के लिये बिजली कनेक्शन को ध्यान देना होगा। इसके अलावे बैठक में कामडारा, पोकला व सालेगुटू मे मूर्ति विसर्जन दोपहर तीन बजे तक करने का निर्णय लिया गया। वहीं सीओ ने मूर्ति विसर्जन के दिन सभी शराब दुकानों को बंद रखने का अपील की है। बैठक के उपरांत सभी अधिकारियों ने मूर्ति विसर्जित की जानेवाली कामडारा तालाब का जायजा मे लिया। इस बैठक मे बसिया के सर्किल इंस्पेक्टर रौशन भेंगरा, उपप्रमुख शकुंतला देवी, मुखिया प्रेमचंद केरकेट्टा, मुखिया लभली तिर्की, मुखिया पुष्पा सुरीन, राजू साहू, बबलू रजक, रामाशंकर चौधरी, संतोष साहू, अलाउद्दीन खान, नवीन गुप्ता, रामा साहू, बड़ाइक तारकेश्वर सिंह, मनोज साहू, अजीत ठाकुर, रिजवान अंसारी, शैल्य साहू, अनिरूद्ध हजाम सहित अन्य गणमान्य लोग काफी संख्या मे मौजूद थे। लोहरदगा|स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के तहत, हिंडाल्को सीएसआर की अगुवाई में मिनरल्स एंड मिनरल्स लिमिटेड द्वारा संचालित खनन क्षेत्रों बिमरला और अमतीपानी-चिरोडीह में आज सामूहिक रूप से स्वच्छता शपथ का आयोजन किया गया। बिमरला खनन क्षेत्र में कार्यक्रम का संचालन खान प्रबंधक किरण शंकर सिंह ने किया, जबकि अमतीपानी-चिरोडीह में यह आयोजन खान प्रबंधक शंभू शरण वशिष्ठ के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में खनन कर्मियों ने स्वच्छता पर अपने विचार साझा किए और शपथ के माध्यम से स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। शनिवार को बालिका आवासीय उच्च विद्यालय, चौरापाट की छात्राओं ने भी सीएसआर अधिकारी दीपक सिंह की अगुवाई में स्वच्छता शपथ ली। वहीं, बिमरला खनन क्षेत्र में सीएसआर विभाग के अभय भारती ने खान श्रमिकों, ग्रामीणों और कर्मियों के साथ सामूहिक शपथ संपन्न कराया।


