लोहरदगा|प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बिरसा नगर, जमशेदपुर में 19 से 20 सितम्बर 2025 तक आयोजित प्रांतीय गणित मेला 2025 के तहत वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में लोहरदगा के शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर के प्रतिभाशाली किशोर वर्ग के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भैया ऋषित सोनी और शुभम कुमार महतो ने वैदिक प्रश्न मंच में अपने ज्ञान, तर्कशक्ति और तत्परता से सभी का ध्यान खींचा और विद्यालय की टीम को द्वितीय स्थान दिलाया। इस उपलब्धि से विद्यालय का नाम प्रांतीय स्तर पर रोशन हुआ। विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, सचिव अजय प्रसाद, उपाध्यक्ष विनोद राय, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, विभाग प्रमुख ओम प्रकाश सिन्हा, प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास, संरक्षक आचार्य अमन कुमार तथा विद्यालय के आचार्य और दीदीयों ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


