लुधियाना| मेजर शाम लाल रोड पर 18 सितंबर की देर रात अज्ञात चोरों ने वकील के घर के बाहर खड़ी तीन कारों की हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट उड़ा ली। शिकायतकर्ता वकील विदित जैन ने बताया कि उनके घर के बाहर कीया (PB10HG-5032), हुंडई आई-10 (PB10CZ-4899) और स्विफ्ट डिजायर (PB13U-6611) कारें पार्क थीं। विदित जैन जब सुबह वाहनों के पास पहुंचे तो देखा कि तीनों गाड़ियों की नंबर प्लेट गायब है। इसके बाद उन्होंने तुरंत थाना डिवीजन-8 पुलिस को सूचना दी। जांच अधिकारी असीस कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स प्लास्टिक का बड़ा थैला लेकर नंबर प्लेट चुराते हुए दिखाई दे रहा है। उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


