युवती से रेप, 60 वर्षीय महिला से छेड़छाड़, दोस्ती कर ब्लैकमेलिंग व बेटी का यौन शोषण

भास्कर न्यूज |लुधियाना शहर में महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ यौन अपराधों की एक के बाद एक घटनाएं सामने आ रही हैं। अलग-अलग थानों में दर्ज चार ताजा मामलों ने पुलिस और समाज दोनों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चारों मामलों में केस दर्ज कर सभी आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पहले मामले में शादी का झांसा देकर 20 वर्षीय युवती से रेप केस में थाना हैबोवाल पुलिस ने एक युवक पर केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता युवती ने पुलिस को बताया कि वे 2022 में अपनी बहन की शादी में आरोपी से मिली थी। उसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। फिर आरोपी युवक का उनके घर पर आना-जान भी शुरू हुआ तो आरोपी ने उसे शादी की बात कहते हुए मथुरा में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। फिर उसे मजबूर करते हुए दिल्ली, चंडीगढ़ में भी उसके साथ रेप किया। फिर जब पीड़ित ने शादी की बात कही तो आरोपी मुकर गया। फिर युवती ने हिम्मत करते हुए अपने घर पर आरोपी की ब्लैकमेलिंग के बारे में बताया तो परिजनों के साथ मिलकर आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। जांच अधिकारी केवल किशन ने बताया कि फ़िलहाल आरोपी अंकित गौत्तम पर केस दर्ज किया है। लेकिन उसकी गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। हैबोवाल इलाके में 50 वर्षीय पड़ोसी द्वारा 60 वर्षीय महिला से अश्लील कमेंट्स और मारपीट करने के मामले में महिला की शिकायत पर दंपति पर केस दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता महिला के अनुसार पुलिस ने जांच के बाद महिला के बयान पर आरोपी गुरदित्त उर्फ केजी सिंह उनके पड़ोस में रहता है और बिजली की दुकान पर बैठता है। वे हर रोज अपने पोते को स्कूल वैन तक छोड़ने के लिए जाती हैं और उसकी दुकान के आगे से निकलती हैं तो उक्त आरोपी उनको अश्लील कमेंट्स करता है। कई बार ऐसा न करने के लिए मना करते हुए उसकी पत्नी को शिकायत की गई। लेकिन, उसकी पत्नी ने महिला की बात पर कभी यकीन नहीं किया। फिर 15 सितम्बर को जब वह अपने पोते को स्कूल वैन से लेने के लिए गई तो उक्त आरोपी ने फिर अश्लील कमेंट किया। उन्होंने इस बात का विरोध करते हुए गालियां देनी शुरू कर दी। जिस पर दंपती ने मारपीट करते हुए उसे गले से पकड़ लिया और उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोपी ने उसे गलत ढंग से पकड़ कर दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। जब शोर सुन कर आस पड़ोस के लोग इक्कट्ठे हुए तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से चले गए। जांच अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि फिलहाल आरोपी दंपती पर केस दर्ज किया है। दोनों फरार हैं। एक महिला से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर उसे बदनाम और ब्लैकमेल करने के मामले में दो लोगों पर थाना साहनेवाल की पुलिस ने केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता 34 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि पहले आरोपी सुनील यादव ने उसके साथ सोशल मीडिया पर दोस्ती की। चेटिंग के दौरान आरोपी ने कई बार अश्लील वीडियो भेजी, जिसके स्क्रीनशॉट लेकर रख लिए।इसके साथ ही बातों में उलझाकर उसने कई बार अश्लील बात भी करने की कोशिश की। फिर एक दिन आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग की, तब उसे पता चला कि उसने सारी चैटिंग की रिकॉर्डिंग भी करके रखी हुई थी। शुरुआत में तो महिला ने बदनामी की वजह से रुपये दे दिए। लेकिन जब आरोपी ने अपने आरोपी अन्य दोस्त सहित शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया तो उसने इसका विरोध कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने उसको बदनाम करने के लिए सारी चैटिंग की रिकॉर्डिंग को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जांच अधिकारी दीप चंद ने बताया कि आरोपी सुनील यादव और संजय यादव पर केस दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं। 14 साल की नाबालिग लड़की से यौन शोषण के मामले में सौतेले पिता पर मां की शिकायत पर थाना दरेसी में केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता मां ने बताया कि उसकी दूसरी शादी आरोपी के साथ 2024 में हुई थी। शादी के बाद वे अपनी 14 साल की बेटी के साथ उसके घर में रहने लगी। कई दिन से उसकी बेटी परेशान चल रही थी तो पूछने पर उसने बताया कि जब वह इधर-उधर काम में व्यस्त होती है तो उसका पिता अश्लील हरकत करता है। जब उन्होंने अपने पति से इस संबंध में बात की तो उसने गाली गलौच करना शुरू कर दिया। फिर अपने मायके वालों को घटना के बारे में बताया तो पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी संतोख सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *