मानसून 2-3 दिन में विदा होगा, धूप होने लगी तेज

लुधियाना| जिले से मानसून आगामी दो-तीन दिनांे तक विदा हो जाएगा, क्योंकि अब मौसम ड्राई होना शुरू हो चुका है। शनिवार को दिन में धूप तेज थी। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम पारा 25 डिग्री के करीब था। मौसम विभाग ने बताया कि आगामी दिनों में भी दिन का तापमान इसी तरह 35 डिग्री तक दर्ज होगा और दिन में गर्मी रहेगी। लेकिन मानसून के विदा होते ही अब उमस वाली गर्मी से राहत रहेगी। शाम-सुबह और रात को मौसम में बदलाव नजर आएगा। रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट नजर आने लगेगी। बता दंे कि जिले में इस सीजन के दौरान 1 जून से लेकर 20 सितंबर तक 802.2 एमएम बारिश रिकार्ड हो चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *