गोलियों से किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

लुधियाना| शेरपुर अधीन फौजी कॉलोनी में 13 सितंबर की रात करियाना दुकानदार बलजिंदर सिंह (39) पर नशा तस्करों ने गोलियां चला दीं। इलाज के दौरान शनिवार को ओसवाल अस्पताल में उनकी मौत हो गई। थाना मोती नगर के एसएचओ भूपिंदर सिंह ने बताया कि शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। वारदात की रात बलजिंदर सिंह अपनी दोस्त प्रीत कौर (31) के साथ दवाई लेने के बाद सब्जी मंडी की तरफ जा रहे थे। रास्ते में कुछ युवक चिट्टा बेच रहे थे। बलजिंदर ने विरोध करते हुए उनकी पुड़िया छीनकर फेंक दी और नशा बेचने से मना किया। घर लौटते समय बाइक और एक्टिवा सवार 2 दर्जन से अधिक युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला किया, गोलियां चलाईं और उनकी बाइक तोड़ दी। बलजिंदर गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। हमलावरों ने प्रीत कौर और उनकी छोटी बच्ची को भी चोट पहुंचाई और पिस्तौल दिखाकर धमकाया कि भविष्य में विरोध किया तो घर में घुसकर गोलियां मार दी जाएंगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *