लुधियाना| सैक्टर-32 बीसीएम स्कूल के पास रॉन्ग-टर्न लेने का विरोध करने पर 19 वर्षीय युवक से चार लोगों ने मारपीट कर दी। पीड़ित अंशदीप सिंह, निवासी जमालपुर ने बताया कि घटना दोपहर की है, जब वह बाइक से घर जा रहा था। अंशदीप के अनुसार, सामने जा रहे युवकों ने दाईं तरफ का इंडिकेटर देकर अचानक बाईं ओर मुड़ने की कोशिश की, जिससे हादसा होते-होते बचा। इस पर दोनों पक्षों में बहसबाजी हुई और चारों आरोपियों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। शिकायत के बाद थाना डिवीजन-7 पुलिस ने चारों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ गगनदीप सिंह ने बताया कि सभी आरोपी नाबालिग हैं, इसलिए उनके नाम उजागर नहीं किए जा सकते।


