लुधियाना| थाना डिवीजन-8 पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी असीस कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुरानी कचहरी के पास से दोनों को दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हसीन खान (निवासी गांव गिल) और राजवीर सिंह (निवासी गिल) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक चोरी की बाइक (PB-10-HA-3872) बरामद की है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे ज्यादातर रख बाग के बाहर खड़ी दोपहिया गाड़ियों को निशाना बनाते थे। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया है ताकि अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सके।


