लुधियाना| एसडीपी कॉलेज फॉर वुमेन के सभाध्यक्ष बलराज कुमार भसीन की प्रेरणा से श्री हनुमंत सेवा परिवार रजि. सोसाइटी ने आर्थिक रूप से विपन्न छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने और स्वावलंबी बनने के उद्देश्य से सजग कदम उठाया। संस्था की ओर से कुल 1,30,000/- रुपये की राशि 26 छात्राओं को प्रदान की गई, जिससे उन्हें उच्च शिक्षा जारी रखने में मदद मिली। निवेदिता अरोड़ा, विभागाध्यक्षा, हिंदी विभाग ने संकाय की ओर से श्री हनुमंत सेवा परिवार की उदारता की सराहना की और उनके प्रयासों के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।


