लुधियाना| नगर निगम (एमसी) द्वारा शहरभर में सड़क मरम्मत कार्य करवाए जा रहे हैं। इसी क्रम में डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर ने गिल कैनाल ब्रिज और आसपास के क्षेत्रों में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी मेयर जौहर ने संबंधित अधिकारियों और स्टाफ को सभी सड़कों को कवर करने और कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सड़कों पर अनावश्यक स्पीड ब्रेकर न बनें। इसके लिए विशेष दिशा-निर्देश भी दिए गए। ऐसा तब होता है जब क्षतिग्रस्त हिस्से पर अत्यधिक हॉट मिक्स मटेरियल डाल दिया जाता है। डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर ने कहा कि शहर में बड़ी संख्या में विकास परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। उनका फोकस सतत विकास पर है, ताकि निवासियों को जमीनी स्तर पर किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।


