लुधियाना| कुंदन विद्या मंदिर में हिन्दी दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। हिन्दी विभाग ने मुख्याध्यापिका कोमल अरोड़ा, शिक्षकों और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। समारोह की शुरुआत हिन्दी में प्रार्थना सभा से हुई। माध्यमिक कक्षा के छात्रों ने हिन्दी दिवस के महत्व पर भाषण दिया और काव्य वाचन किया। प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों ने हिन्दी भाषा से जुड़े स्लोगन प्रस्तुत किए। इसके साथ ही छात्रों ने “खेल-खेल में” विषय पर आधारित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। मुख्याध्यापिका कोमल अरोड़ा ने कहा कि हिन्दी हमारी अभिव्यक्ति और जनमानस की भाषा है, जो दिलों को जोड़ती है।


