लुधियाना| लोगों को आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पारदर्शी और सुगम सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए स्टेट हेल्थ एजेंसी पंजाब की विशेष टीम ने लुधियाना के दो निजी अस्पतालों में अचानक जांच की। इस दौरान इलाज संबंधी रिकॉर्डों की बारीकी से जांच की गई, मरीजों के डाटा का मिलान किया गया और लाभार्थियों से सीधी बातचीत कर यह पुष्टि की गई कि उन्हें योजना के तहत समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। इस जांच का नेतृत्व डॉ. सुरिंदर कौर, डिप्टी सीईओ पंजाब ने किया। पंजाब सरकार वचनबद्ध है कि हर लाभार्थी को योजना का लाभ बिना किसी बाधा के और पूरी ईमानदारी के साथ मिल सके। अस्पतालों द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की निरंतर मॉनिटरिंग हो रही है और अचानक की जाने वाली जांचें न केवल गुणवत्ता बनाए रखने में सहायक होंगी, बल्कि लाभार्थियों के विश्वास को और मजबूत करेंगी।


