लुधियाना | कमला लोहटिया सनातन धर्म कॉलेज में पीजी डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट और पीजी डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस ने बी.कॉम I, बीबीए I और बीसीए I के नए छात्रों के लिए फ्रेशर्स पार्टी आगाज-2025 आयोजित की। कार्यक्रम की शुरुआत कोरियोग्राफी से हुई, जिसके बाद मॉडलिंग राउंड, गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में बी.कॉम I के चिराग मिस्टर फ्रेशर और बीसीए I की वैष्णवी मिस फ्रेशर बनीं। बीसीए I के दीपांशु मिस्टर हैंडसम, बी.कॉम I की शिवानी मिस एलीगेंट और बीबीए I के राजवीर सिंह मिस्टर वेल-ड्रेस्ड चुने गए। बीबीए I की भाविका और मनिका को मिस वेल-ड्रेस्ड का खिताब मिला। प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद सलीम ने छात्रों को मेहनत से लक्ष्य पाने की प्रेरणा दी। प्रबंधकीय समिति के प्रधान सुनील अग्रवाल और सदस्यों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रेरणा बनने का संदेश दिया।


