लुधियाना| क्षत्रिय महासंघ भारत पंजाब इकाई के अध्यक्ष बुद्ध सिंह गौर ने केंद्र सरकार से मांग की है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आधारित फिल्म अजय को पूरे देश में टैक्स फ्री किया जाए। गौर ने कहा कि यह फिल्म देश के हर वर्ग को योगी आदित्यनाथ के जीवन के संघर्ष और उनकी कार्यशैली से परिचित कराएगी।


