छात्राओं ने सीखी सेहतमंद खानपान की सीख

लुधियाना| गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वीमेन में बीएड विभाग की ओर से लर्न एंड अर्न पहल के तहत छात्राओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर छात्राओं ने घर पर तैयार किए गए पौष्टिक और सेहतमंद स्नैक्स का स्टॉल लगाया। छात्राओं ने न सिर्फ स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए, बल्कि उन्हें बेचकर कमाई का अनुभव भी लिया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को उद्यमशीलता, टीमवर्क और आत्मनिर्भरता की भावना से जोड़ना रहा। इस तरह उद्यमशीलता और सेहतमंद खानपान की सीख सीखी। टीचरों ने बताया कि इस तरह की गतिविधियां छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक जीवन में भी आत्मविश्वास और अनुभव प्रदान करती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *