लुधियाना| गुरु नानक स्टेडियम में हुई पंजाब स्कूल जोनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ग्रीन लैंड सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, जालंधर बाईपास के खिलाड़ियों ने 3 गोल्ड, 12 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज जीतकर दमदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 में हरनूर कौर ने 100 मीटर रेस और लॉन्ग जंप में गोल्ड झटके। अंडर-17 में आदित्य ने 400 मीटर हर्डल्स में गोल्ड दिलाया। नमन भाटिया, आदी चौधरी, रोज़बिन ग्रेवाल और सक्षम ने अलग-अलग इवेंट्स में सिल्वर जीते। हरनूर, हरसिमरन, सिद्धिका और सीरत ने 4×100 मीटर रिले में सिल्वर हासिल किया, जबकि अंडर-17 की रिले टीम ने भी सिल्वर पाया। अमरिंदर सिंह, मानसी और कीर्ति ने कांस्य जीते। चयन समिति ने हरनूर, आदित्य, नमन, आदी, रोज़बिन और सक्षम को डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप के लिए चुना। चेयरमैन डॉ. राजेश रुद्रा और प्रिंसिपल बलदीप पंधेर ने खिलाड़ियों और कोच गुरप्रीत कौर व परमवीर सिंह को बधाई दी।


