लुधियाना| शनिगांव में आयोजित प्रवचन कार्यक्रम में शून्य प्रभु ने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और आर्थिक समृद्धि प्राप्त करने के सरल उपाय बताए। उन्होंने कहा कि घर में बुरी आदतें लक्ष्मी नाराज करती हैं और धन की तंगी का कारण बनती हैं। इसके लिए व्यक्ति को सुबह जल्दी उठने, घर और रसोई को नियमित रूप से स्वच्छ रखने की आदत डालनी चाहिए। गुरुजी ने बताया कि रात के जूठे बर्तन रसोई में नहीं छोड़ने चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक संकट गहराता है। उन्होंने कनकधारा स्तोत्र का पाठ, तुलसी की प्रतिदिन पूजा और उसके नीचे घी का दीपक जलाने की सलाह दी। रुके हुए धन की प्राप्ति और आर्थिक प्रगति के लिए सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए, जिसमें गुड़ और लाल फूल शामिल हों। शून्य प्रभु ने कहा कि अनुशासित और शुद्ध जीवन अपनाने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।


