आवारा कुत्तों ने 4 महिलाओं और एक पुरुष को काटा

लुधियाना| आवारा कुत्तों ने शनिवार रात को अलग-अलग जगह पांच लोगों को काट लिया। घायलों की पहचान हरपाल कौर (59) निवासी गांव जस्सियां, पूजा रानी (35) निवासी काराबारा, संदीप कौर (47) निवासी सलेम टाबरी, ममता रानी (23) निवासी बस्ती जोधेवाल और केशवर शर्मा (50) निवासी बाजवा नगर के रूप में हुई। हरपाल कौर बुड्ढा दरिया के पास चाय की दुकान चलाती हैं। शाम को वे चाय देने जा रही थी, तभी कुत्ते ने काट लिया। काराबारा बाईपास पर पूजा रानी पैदल जा रही थी कि अचानक कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। सुभाष नगर में प्राइवेट स्कूल में काम करने वाली ममता रानी जब सुभाष नगर में गई तो कुत्तों ने काट लिया। इसी तरह सलेम टाबरी में संदीप कौर को घर के पास कुत्ते ने काय लिया। बाजवा नगर में शराब ठेके के पास केशवर शर्मा पर कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *