श्री गोविंद गोधाम में धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा पर्व

लुधियाना| हांबड़ां रोड स्थित श्री गोविंद गोधाम में दशहरा उत्सव 2 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। अशोक धवन की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में ट्रस्ट, सेवकों और एडवाइजरी बोर्ड ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुस्कान स्कूल के बच्चों द्वारा रामलीला मंचन से होगी। शाम चार बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में श्रद्धालुओं और भक्तों के लिए विशेष बैठने की व्यवस्था होगी। सभी गणमान्यों, समाजसेवियों और दानवीरों को सम्मानित किया जाएगा। सेवक सुंदरदास धमीजा, मनोहर वर्मा, सोनी वालिया, प्रमोद दीवान और दीपक जैन ने बताया कि इस बार जलेबी और पकौड़े का लंगर लगेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *