लुधियाना| राहों रोड स्थित भाग्य होम वेल्फेयर सोसायटी में शनिवार दोपहर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर कॉलोनी में खड़ी बस से इलेक्ट्रॉनिक सेल्फ निकाल ले गए और सारी वायरिंग काटकर फरार हो गए। उन्होंने बस की बैटरी भी निकालने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। कॉलोनीवासियों ने बताया कि इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के पीछे ग्रीन वेली की टूटी हुई दीवार बड़ी वजह है। इसी रास्ते से शरारती तत्व आसानी से कॉलोनी में प्रवेश कर जाते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए जांच शुरू कर दी है।


