लुधियाना | खालसा कॉलेज फॉर वुमन, सिविल लाइंस के वाणिज्य स्नातकोत्तर विभाग ने बी.कॉम और एम.कॉम नई छात्राओं के लिए फ्रेशर्स पार्टी नवोदय आयोजित की। कॉलेज सभागार में हुए इस रंगारंग कार्यक्रम की खास आकर्षण रहीं रैंप वॉक प्रतियोगिता, जिसमें निर्णायक मंडल डॉ. कामिनी साहिर, रितु आहूजा और राजवीर ने प्रतिभागियों की प्रस्तुति को सराहा। बी.कॉम में मिस परफेक्ट स्ट्राइड-अदिति कालरा, मिस राइजिंग स्टार-गौर्जा सोनी, मिस डिवाइन थ्रेड्स-सुमनदीप, मिस टाइमलेस चार्म-युविका, मिस डायनेमिक ऑरा-तपस्वनी चुनी गईं। एम.कॉम में मिस स्पार्क ऑफ द ईव-लिज्जा, मिस ट्रेंडसेटर-स्नेहा गर्ग और मिस चार्मिंग ऑरा-साक्षी रहीं। खास खिताब मिस डैजलिंग डीवा अर्शप्रीत को मिला। मिस फ्रेशर बी.कॉम से काशिर सूद और एम.कॉम से दीक्षा बनीं। प्रिंसिपल डॉ. कमलजीत ग्रेवाल ने छात्राओं के आत्मविश्वास की सराहना की। धन्यवाद डॉ. प्रियंका खन्ना ने दिया।


