लुधियाना। मालवा सेंट्रल कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर विमेन, लुधियाना की एनएसएस इकाई ने नशा मुक्त भारत और स्वच्छोत्सव अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया। यह शिविर कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. त्रिप्ता के मार्गदर्शन में और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. सुखविंदर सिंह और डॉ. जसवीर कौर की देखरेख में हुआ। प्रातःकालीन सत्र में डॉ. सुखविंदर सिंह चीमा ने नशा उन्मूलन विषय पर व्याख्यान दिया और युवाओं को चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनने का संदेश दिया।


