पैर में बंधी थी पट्टी, पुलिस को धक्का दे भागा हवालाती

भास्कर न्यूज | लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स में पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में पेशी पर आया हवालाती पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी की पहचान तरनतारन निवासी बलविंदर सिंह उर्फ बिंदू (37) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए थाना दरेसी की कई टीमें गठित कर दी हैं। जेल से पेशी पर लाया गया बलविंदर कोर्ट गेट पर पहुंचने से पहले ही भाग निकला। वह जेल से ही टांग पर पट्टी बांधकर आया था और लंगड़ा कर चल रहा था। पुलिस मुलाजिम को लगा कि उसकी टांग में चोट है। इसी दौरान पुलिस मुलाजिमों को धक्का देकर बलविंदर फरार हो गया। बलविंदर पर पहला मामला 26 फरवरी 2025 और दूसरा 25 मार्च 2025 को दर्ज हुआ था। आरोपी की फरारी के बाद जेल प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं। यदि उसके पैर में कोई चोट नहीं थी तो पट्टी किसने और क्यों बांधी? इस बारे में जेल अधिकारी हरजोत सिंह ने बात करने से मना कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *