डीएवी स्वर्णरेखा पब्लिक स्कूल हरमू में वार्षिक उत्सव आरोहण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि न्यायाधीश अजीत सिंह, विशिष्ट अतिथि झारखंड ओपन विवि के रजिस्ट्रार डॉ. घनश्याम सिंह के साथ डॉ. चंद्रकांत शुक्ला और पूर्व कुलपति व संस्था के संस्थापक डॉ. प्रकाश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


