राशि का आवंटन नहीं होने से पीसीसी पथ व गार्डवाल निर्माण कार्य में हो रही परेशानी

भास्कर न्यूज | मगनपुर प्रखंड क्षेत्र के बरियातू पंचायत अंतर्गत छोटकी कोईया गांव में आरईओ रोड से बड़की बगीचा तक डीएमएफटी मद से पीसीसी पथ व गार्डवाल का निर्माण कराया जा रहा है। इस बीच गावांदेवती, गोरैयाथान नामक देवस्थल पूर्वजों से स्थापित हैं। जिस मार्ग पर विभागीय बाधा उत्पन्न हो रही है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीण बताते हैं कि निर्माण की जा रही पीसीसी पथ की जांच के लिए डीडीसी के आदेश पर जिला स्तरीय जांच टीम का गठन किया गया। जिलास्तरीय जांच टीम में कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास व विशेष प्रमंडल द्वारा जांच की गई। जांचोपरांत कार्य सही पाया गया। जिसके बाद जांच के लिए प्रखंड स्तरीय जांच टीम का गठन किया गया। जांच टीम के द्वारा लगातार 12, 13 व 14 सितंबर को जांच पड़ताल की गई। लेकिन जांच पड़ताल के बाद भी प्रखंड स्तर से अभी तक वरीय पदाधिकारी को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया है। जिस कारण संवेदक को राशि का राशि का आवंटन नहीं किया जा रहा है। राशि का आवंटन नहीं होने से कार्य में बाधा उत्पन्न हो रहा है। उक्त बातें क्षेत्र में समाचार संकलन करने गए पत्रकारों को ग्रामीणों ने बताया। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त मार्ग के बन जाने से विशेषकर छोटकी कोईया से बड़की कोईया गांव की दूरी कम हो जायेगी। अभी एक से दूसरे गांव की दूरी तीन किमी है। वहीं ये सब गांव के लोग कृषि पर निर्भर करते हैं। धान हो अन्य फसल सभी फसलों को सर पर लादकर सड़क तक निकाला जाता है। सहित हमलोगों को गोला डेली मार्केट तक आने जाने में काफी सुविधा होगी। जांच के दौरान जलेश्वर महतो, लगनु महतो, दशरथ महतो, मनोज कुमार महतो, महेंद्र महतो, चैता महतो सहित दर्जनों महिला पुरूष उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *