मां अन्नपूर्णा देवी पुरनी मंडप मंदिर में चोरी, एक गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | रामगढ़ शहर के गोलपार के मां अन्नपूर्णा देवी पुरनी मंडप मंदिर की दानपेटी तोड़ कर पैसों की चोरी कर ली गई। वहीं, मंदिर परिसर को चोरों ने गंदा कर दिया। मंदिर के आसपास के सीसीटीवी कैमरे में चोरों की फोटो कैद हो गई। शनिवार की सुबह दुर्गा पूजा से पहले मंदिर में चोरी और मंदिर परिसर को गंदा करने की घटना को लेकर स्थानीय लोग आकर्षित हो गए। सूचना पर रामगढ़ थाना पुलिस पहुंच कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्थानीय लोगों की मदद से एक आरोपी चोर को पकड़ा गया। यह आरोपी की पहचान विक्की शर्मा के रूप की गई है। पुलिस ने बताया कि इस आरोपी को पूर्व में भी मंदिर में चोरी की घटना में न्यायिक हिरासत भेजा गया था। पुलिस उसके अन्य सहयोगियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *