बैंक कर्मी के घर निकला अजगर

महुआडांड़ | प्रखंड के रेगाई पंचायत में लीड संस्था द्वारा 19-20 सितंबर को दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 35 किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में आलू, टमाटर, बैंगन और मिर्च की खेती, ट्रे विधि से नर्सरी, तथा जैविक खाद और कीटनाशक (जीवामृत, गंजीवामृत, नीमास्त्र) बनाने की विधि सिखाई गई। प्रशिक्षक राजेंद्र उरांव ने बताया कि बीज उपचार न करने से आलू में झुलसा रोग फैलता है। उन्होंने किसानों को रासायनिक खाद की बजाय जैविक खाद के उपयोग के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण में संस्था की संध्या कुजूर, नीतिश मिंज और विक्की कुमार भी मौजूद थे। लातेहार | शहर के जुबली चौक निवासी सह बैंक कर्मी अनंजय गुप्ता के घर में शनिवार को अफरा-तफरी का माहौल उस समय उत्पन्न हो गया। जब एक अजगर सांप नाली के रास्ते घर के भीतर प्रवेश कर गया। अचानक सांप को देखकर परिवार सहित आसपास के लोग भयभीत हो गए और तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *