लातेहार: वृद्ध का फंदे से झूलता मिला शव

भास्कर न्यूज | लातेहार सदर थाना क्षेत्र के चंदनडीह स्थित आंगनबाड़ी के पास शनिवार को एक घर से फंदा में लटका वृद्ध का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान मुगल भुइयां (65) पिता करिमन भुइयां के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मुगल भुइयां अपनी बेटी के घर धर्मपुर में रहते थे। जितिया के दिन चंदनडीह स्थित अपने पुराने घर की साफ सफाई करने के लिए निकला हुआ था। लेकिन वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। शनिवार को खोजते हुए पुराने घर पहुंचे तो वृद्ध का शव फंदे से झूलता देख दंग रह गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। प्रभारी थाना प्रभारी रामाकांत गुप्ता ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *