लातेहार | शहर के बीचोंबीच अवस्थित अंबाकोठी परिसर में श्री रामचरितमानस नवाह्न पारायण पाठ महायज्ञ के 52वें अधिवेशन की तैयारी पूरी कर ली गई है। परिसर में विशाल पंडाल बनाया गया है। महालया की तिथि 21 सितंबर को महायज्ञ परिसर से विशाल एवं भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए महायज्ञ समिति के मीडिया प्रभारी चंद्रप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि सुबह सात बजे से महायज्ञ परिसर से कलश यात्रा निकाली जाएगी।


