विवि. परीक्षा में छात्रा जसविंदर प्रथम

जालंधर| एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स के बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (बीपीटी) विभाग की छात्रा जसविंदर कौर ने बीपीटी के चौथे वर्ष की परीक्षाओं में 865/1150 अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जसविंदर लगातार चार वर्षों से जीएनडीयू की परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त कर रहीं हैं। इसी तरह कॉलेज की बीपीटी प्रथम वर्ष की छात्रा रिपनीत कौर ने 782/1100 अंक प्राप्त कर तीसरा, हर्षिया सचदेवा ने 769/1100 अंक प्राप्त कर पांचवां, द्वितीय वर्ष की छात्रा तरनप्रीत ने 572/800 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान और बीपीटी तृतीय वर्ष की छात्रा सिमरन ने 809/1100 अंक प्राप्त करके पांचवां स्थान प्राप्त किया। सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर डॉ. नीरजा ढींगरा ने विद्यार्थियों को भविष्य में अपने सपनों को साकार करने और दृढ़ निश्चयी बने रहने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज कत्याल और डॉ. नितिका गुप्ता के प्रयासों की भी सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *