जालंधर| हंसराज महिला महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल ने ‘इकिपेंडेंस’ के सहयोग से प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के नेतृत्व में ‘डिस्कवर योर पैशन’ विषय पर वेबिनार का आयोजन किया। प्लेसमेंट सेल कोअॉर्डिनेटर जगजीत भाटिया के मार्गदर्शन में आयोजित वेबिनार में मुख्य अतिथि इकिपेंडेंस के निदेशक मोहित और विशिष्ट अतिथि संचिता रुहेला रहे। मुख्य अतिथि ने छात्राओं को उनके जुनून को जानने के लिए ऐप से चैट करने का अवसर प्रदान किया। इस ऐप ने छात्राओं को ऐसे विचार विकसित करने में मदद की जो एक साथ मिलकर जीवंत हो उठते हैं। रिसोर्स पर्सन ने मनोविज्ञान खेलों का भी प्रदर्शन किया जिनके माध्यम से छात्र आनंद ले सकते हैं और सीख सकते हैं। इस अवसर पर प्रदीप मेहता, ज्योतिका मिन्हास, सुमित शर्मा, प्रियंका, जसवीर और डॉ. रमा शर्मा मौजूद रहे।


