भास्कर न्यूज | अमृतसर छेहर्टा जीटी रोड भगवान वाल्मीकि मंदिर के पास 21 सितंबर को रामलीला का मंचन किया जाएगा। क्लब के सभी सदस्यों ने मिलकर शनिवार को स्टेज बनाकर सारी तैयारियां पूरी कर लीं। क्लब के चेयरमैन बाऊ चमन लाल की अध्यक्षता में खेली जा रही रामलीला के पहले दिन रावण, मेघनाद और कुंभकरण की ओर से शिव भक्ति में लीन होकर बाबा भोले नाथ से वरदान मांगा जाएगा। आरती के साथ ही रामलीला का शुभारंभ होगा। जिसमें शहर के कई गणमान्य रामलीला का शुभारंभ करने पहुंचेंगे। रामलीला में भगवान राम जी की भूमिका निभाने वाले पवन शर्मा ने बताया कि यह रामलीला दशहरा के एक दिन पहले समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि रामलीला दौरान पूर्ण रूप से मर्यादा रखी जाएगी। गौर है कि यह रामलीला पिछले करीब 40 सालों से खेली जा रही है। जिसमें सभी कलाकार अपने अभिनय से लोगों को घंटों बांधे रखते हैं।


