नवरात्र के पहली रात रामलीलाओं का मंचन होगा, स्टेज सजी

भास्कर न्यूज | अमृतसर शारदीय नवरात्र में शहर के करीब 8 जगहों पर राम लीलाओं का मंचन होगा। 21 सितंबर से शुरू होने वाली इन रामलीलाओं के मंचन को कमेटियों की ओर से स्टेज लगाई गई है। इन स्टेज को सजाने के लिए सभी कलाकार एकजुट होकर लगे रहे। जबकि रामलीला में प्रभु श्री राम लक्ष्मण, रावण, मेघनाद बनने वाले कलाकार तीर कमान समेत ड्रेस ठीक करने में लगे रहे। वहीं छेहर्टा भल्ला कॉलोनी स्थित बाबा भौडे वाले गौशाला में शनिवार रात से रामलीला का मंचन शुरू हो गया। रात 9 से 12 बजे तक की खेली रामलीला में आरती देवा करतार नगर वालों ने रामलीला का शुभारंभ नारियल फोड़कर किया। इसके बाद नारद मोह का मंचन किया। जिसमें नारद जी भगवान विष्णु के पास जाकर हरि रूप मांगते हैं। परंतु विष्णु जी नारद जी को हरि रूप की जगह बानर का रूप देते हैं। नारद वहीं रूप लेकर स्वंयवर में चले जाते हैं। परंतु वहां सभी उनकी हसी उड़ाते हैं। जिसके बाद नारद विष्णु जी को श्राप देते हैं कि जो बानर रूप आपने मुझे दिया है। यहीं वानर किसी दिन आपकी सहायता करेंगे। इसी के साथ रामलीला का मंचन समाप्त होता है। यह रामलीला डायरेक्टर गिफ्टी, प्रधान समीर शर्मा और चेयरमैन विशाल शर्मा की अध्यक्षता में खेली गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *