भारतीय रेलवे तीर्थयात्रियों के आवागमन को आसान बनाने के लिए 13,000 विशेष ट्रेनों के साथ महाकुंभ की तैयारी कर रहा है। दक्षिण-पूर्व रेलवे तीर्थ यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रांची और टाटानगर से महाकुंभ मेला विशेष ट्रेनें चलाएगा। ट्रेनों को सुंदर विनाइल रैपिंग से सजाया जाएगा। वहीं, दक्षिण पूर्व रेलवे ने महाकुंभ के लिए उत्तर-मध्य रेलवे को 15 रैक भेजने की तैयारी कर ली है। दो रैक भेजी जा चुकी है। रांची-टुडला स्पेशल ट्रेन 19 को : 08067 रांची-टुंडला स्पेशल ट्रेन 19 जनवरी को रांची से 10.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 6.30 बजे टुंडला पहुंचेगी। वापसी में 08068 टुंडला-रांची स्पेशल 20 जनवरी की शाम 16.20 बजे टुंडला से रवाना होगी और अगले दिन शाम 15.50 बजे रांची पहुंचेगी। विशेष ट्रेन का स्टॉपेज मुरी और बोकारो स्टील सिटी में होगा।


