भास्कर न्यूज | जांजगीर महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए छितापाली चौकी पुलिस ने आरोपी मोनू उर्फ चतुर्भुज कश्यप (उम्र 32 वर्ष), निवासी छितापाली चौकी पतोरा, थाना बलौदा के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की। एसपी के निर्देश पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले का विवरण इस प्रकार है कि 18 सितंबर 25 की रात आरोपी ने महिला के घर में घुसकर सूनेपन का फायदा उठाते हुए उसके साथ जबरन अनाचार किया। पीड़िता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 377/25 के तहत धारा 64(1), 115(2), 331(4)बी एवं एनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। चौकी पंतोरा पुलिस ने महिला के प्रति अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की खोजबीन शुरू की। पुलिस ने आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पुलिस सतर्क है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।


