गरीब बालिकाओं को दी स्टेशनरी

भास्कर न्यूज | रायगढ़ छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रजत महोत्सव चल रहा है। इस कड़ी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चांदमारी में जरूरतमंद व गरीब बालिकाओं को स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य सुषमा खलखो ने कहा कि बेटियों को आत्मनिर्भर और शिक्षित बनाने के लिए यह योजना एक मजबूत आधार है। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों और छात्राओं से आग्रह किया कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लें और बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करें। पार्षद अमित शर्मा ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना सरकार की एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पहल है। इससे चांदमारी क्षेत्र की बालिकाओं को लाभ मिलना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जब बेटियां पढ़ेंगी, तभी समाज तरक्की करेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला व बाल विकास एलआर कच्छप द्वारा जानकारी दी गई कि जरूरतमंद बालिकाओं की शालेय फीस भी इस योजना के अंतर्गत जमा कराई जा रही है। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य दीप्ति अग्रवाल, शिक्षक भरतलाल नामदेव, ई. टोप्पो, नंद कुमार पटेल, महिला बाल विकास मिशन सशक्तिकरण से सरिता सिन्हा, उत्तरा सिदार व अश्विनी कुमार साव उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *