बैकुंठपुर | कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के महलपारा में शनिवारको एक बड़ी दुर्घटना उस वक्त होते-होते बची जब दुर्गा प्रतिमा लेने आए लोगों की खड़ी कार अचानक तालाब में जा गिरी।गनीमत रही कि घटना के समयकार में कोई भी व्यक्ति सवार नहींथा, जिससे एक बड़ा हादसा टलगया। यह घटना तब हुई जब पटनासे आए वाहन चालकों ने कारक्रमांक सीजी 12 एएस 2742 कोसड़क किनारे ढलान पर खड़ाकिया। लापरवाहीवश, चालक हैंडब्रेक लगाना भूल गए। इसके चलतेखड़ी कार धीरे-धीरे फिसलती हुईसीधे पास के तालाब में जा समाई।क्रेन की मदद से कार निकाली गई।


