भास्कर न्यूज | मनेंद्रगढ़ बिजुरी की रहने वाली संचाली गुप्ता ने नीट परीक्षा में ऑल इंडिया जनरल रैंक 517 हासिल कर मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश प्राप्त किया है। हाल ही में घोषित परिणामों में उनकी इस सफलता ने क्षेत्र का नाम रोशन किया। संचाली ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल से की थी, और कक्षा 12वीं में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। अब उनका प्रवेश गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज रीवा में हुआ है। उनके परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में इस उपलब्धि पर गर्व का माहौल है। संचाली गुप्ता।


