बैकुंठपुर | कोरिया जिले के ब्लाक सोनहत स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत नशा मुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नशीली दवाओं के दुरुपयोग से होने वाले खतरनाक परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस दौरान छात्राओं को बताया गया कि नशे के कारण समाज में अपराधों की संख्या बढ़ रही है और युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। कार्यक्रम ने नशा मुक्ति के महत्व को समझाया और युवाओं को इसके दुष्प्रभावों से अवगत कराया। कार्यक्रम में शामिल अतिथि और छात्र-छात्राएं।


