जैन समाज: 21 लोगों ने रक्तदान किया

बैकुंठपुर | अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के आह्वान पर बैकुंठपुर में रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 के अंतर्गत जैन समाज ने एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा और तेरापंथ युवक परिषद, बैकुंठपुर के संयुक्त तत्वावधान में शिखा ब्लड बैंक में आयोजित हुआ। शिविर में समाज की महिलाओं, युवाओं और युवतियों ने सेवा भावना के साथ बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। कुल 21 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो आपातकालीन स्थिति में जरूरतमंदों को प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में वरिष्ठजनों ने रक्तदान के महत्व को बताया और इसे मानव सेवा का सबसे श्रेष्ठ कार्य माना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *