पंजाब में इस बार मानसून सीजन रिकॉर्ड बारिश के साथ खत्म हो रहा है। मानसून अब विदाई की ओर है और अगले एक सप्ताह में राज्य से पूरी तरह लौट जाएगा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस साल 1 जून से 20 सितंबर के बीच राज्य में 621.4 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य औसत 418.1 मिलीमीटर (MM) से 49% अधिक है। यह बारिश पिछले 125 सालों में 7वीं सबसे भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, मानसून लगभग 40 से 45 दिनों तक सक्रिय रहा और इस दौरान लगातार बरसात के कई दौर देखने को मिले। इनमें से लगभग 15 से 20 दिन ऐसे थे जब सामान्य बारिश से काफी अधिक बारिश दर्ज हुई, खासकर जुलाई और अगस्त माह में बारिश का सिलसिला तेज रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक राज्य में बारिश का कोई आसार नहीं बन रहा है। मौसम सामान्य रहेगा व वातावरण ड्राई रहेगा। इस बीच तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी देखने को मिल सकती है। बारिश के पैट्रन में दिखा बदला, आगे भी जारी रहेगा IMD चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरिंदर पाल ने बताया कि इस बार मानसून का पैटर्न अलग रहा है। तीन बड़े बदलाव इस मानसून में देखने को मिले हैं… मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान लगाया था कि बारिश सामान्य से अधिक रहेगी और हुआ भी ऐसा ही। ये जो पैट्रन में बदलाव आया है, वे भविष्य में भी जारी रहने का अनुमान है। इस साल की बारिश बीते 125 सालों में 7वीं सबसे भारी बारिश है। 125 साल में 7वीं सबसे भारी बारिश मौसम विभाग के अनुसार इस साल की बारिश को पंजाब के इतिहास में विशेष माना जा रहा है। पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान- अमृतसर- आसमान साफ रहेगा। तापमान 26 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- आसमान साफ रहेगा। तापमान 26 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा। तापमान 27 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- आसमान साफ रहेगा। तापमान 26 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- आसमान साफ रहेगा। तापमान 26 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।


