कार खेतों में पलटी, दो लोग जख्मी

भास्कर न्यूज |बठिंडा बठिंडा-मलोट रिंग रोड पर गिदड़बाहा की तरफ से आ रही एक कार का संतुलन बिगड़ने से वह खेतों में जा गिरी। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग घायल हो गए। सहारा जन सेवा मेंबर विक्की कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान मेवा सिंह (28) पुत्र बग्गा सिंह और जसविंदर सिंह (35) पुत्र हरभजन सिंह, निवासी गांव हुसनर के रूप में हुई। इसके अलावा स्थानीय संतपुरा रोड पर एक बुलेट मोटरसाइकिल और सामने से आ रहे दूध वाले मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। दुर्घटना में बुलेट सवार तीन लोग घायल हो गए। सहारा वर्कर मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान गौरव कुमार (20) पुत्र प्रमोद कुमार निवासी परस राम नगर, संदीप कुमार (17) पुत्र रजी राम निवासी हनुमानगढ़ और कृष्ण बंटी (20) पुत्र बलराम निवासी महेश्वरी कॉलोनी के रूप में हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *