बठिंडा | सहारा जन सेवा की ओर से ठंड से बचाव अभियान के अंतर्गत टीबी अस्पताल में भर्ती मरीजों को एक-एक कंबल वितरित किया। अध्यक्ष गौतम गोयल ने कहा कि ठंड का यह मौसम बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के लिए बेहद कठिन है। उन्होंने सभी नागरिकों से सहारा के इस अभियान में सहयोग करने और अधिक से अधिक आर्थिक सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।


